फोटो नंबर- 05यजमान को सम्मानित करते क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : kathua
नारनौल। नवरात्र पर शनिवार रात टाइगर क्लब परिवार द्वारा मोहल्ला खड़खड़ी में कल्लूमल बगीची के माता की चौकी का आयोजन किया गया। नारायण शास्त्री ने यजमान सचिन बंसल को परिवार सहित पूजन करवाया। अध्यक्षता क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव ने की। इसके बाद नरेंद्र बंशी ने गणेश वंदना कर माता का आह्वान किया। कलाकारों और श्रद्धालुओं ने भजन सुनाया।