फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एमएससी जूलॉजी 92.45 प्रतिशत और एमएससी गणित में 91.33 प्रतिशत रही कटऑफ

Sat, 03 Aug 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17महिला कॉलेज में दा​खिला लेने आई छात्राओं के दस्तावेजों की जांच करते टीम के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट घोषित की गई। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी कोर्स की सीट पर दाखिले के लिए 3420 आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन

वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की सीट पर दाखिले के लिए 1755 आवेदन किए गए थे। राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध एमएससी जूलोजी कोर्स में सबसे ज्यादा कटऑफ गई है। जूलॉजी कोर्स के लिए सामान्य वर्ग में 92.45 प्रतिशत, बीसी-बी में 85.79 प्रतिशत और बीसी-ए में 80.41 प्रतिशत, डीएससी में 77.44 प्रतिशत, एससी में 79.68 प्रतिशत कटऑफ रही। राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध एमएससी गणित में सबसे ज्यादा कट ऑफ गई है। सामान्य वर्ग में 91.33 प्रतिशत, बीसी-बी में 79.93 प्रतिशत, बीसी-ए 80.29 प्रतिशत, डीएससी में 63.27 प्रतिशत, एससी में 75.29 प्रतिशत कटऑफ रही।
पीजी कोर्स में सीट की संख्या सीमित और छात्रों का रुझान अधिक
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों में रुझान भी अधिक है और पीजी कोर्स में सीट भी सीमित है। संभावना है कि अधिकतर सीट पर दाखिला प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्रों द्वारा ही दाखिला ले लिया जाएगा। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 2 महीने तक चली प्रथम, दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद करीब 15 दिन तक कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए, लेकिन फिर भी अधिकतर सीट रिक्त हैं। जिन पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन


प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 2 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। फीस जमा करवाने के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना, 100 रुपए की रेडक्रॉस की रसीद कटवाना अनिवार्य है। पिछले सत्र में कुछ छात्र ऐसे थे जिन्होंने फीस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो करवा लिया था, मगर भूलवश रेडक्रॉस पर्ची नहीं कटवाई थी। इससे परीक्षा के समय उन छात्रों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा था। इसलिए छात्र दाखिला संबंधित सभी प्रक्रिया का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र राजकीय महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा पंचकूला द्वारा सत्र 2024-25 के स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 2 अगस्त को जारी कर दी गई है। इसके तहत 2 से 6 अगस्त तक ही फीस जमा की जा सकेगी। इसलिए मेरिट लिस्ट में जिन छात्र-छात्राओ के नाम आए हैं वे 6 अगस्त तक अपनी एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। छात्राएं राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की मेरिट लिस्ट कॉलेज नोटिस बोर्ड व कॉलेज वेबसाइट http://gcwnarnaul.ac.in पर देख सकती हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें