फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश महिला को पर्ची देकर बोले - अंकल को बता देना 50 लाख दे दें, नहीं तो जान से मार देंगे

Fri, 28 Aug 2020 01:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
पीड़ित के घर की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला वीरवार को सामने आया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है। बाइक हांसी से जुलाई में चोरी हुई थी। दूसरी दो माह में दो रंगदारी के मामले आने पर व्यापारियों ने एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नई सराय निवासी नितिन गुप्ता पुत्र रवि गुप्ता की बाजार में किराना की दुकान है। वीरवार की सुबह पांच बजे एक बाइक पर दो युवक घर पर पहुंचे। युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर नितिन गुप्ता की मां बाहर आई। बाहर खड़े दो युवकों में से एक ने उन्हें पर्ची पकड़ाई और कहा कि पर्ची अंकल जी को दे देना। उन्हें बता देना कि 50 लाख रुपये दें नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद फायरिंग कर दी। जिसमें महिला बाल-बाल बच गई।

बदमाश भागने लगे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गिर गई। इसके बाद दोनों बाइक को छोड़कर पैदल की मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर आ गए। दूसरी ओर सिटी थाना पुलिस और सीआईए भी वारदात स्थल पर पहुंची। टीम ने बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि बाइक को 12 जुलाई को हांसी से चोरी की गई थी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। सिटी थाना प्रभारी विकास ने बताया कि अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी नहीं

पीड़ित के घर पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। पुलिस ने आसपास भी घरों की जानकारी ली है। लेकिन कैमरे नहीं मिले। अब पुलिस बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों पर घरों या दुकानों पर लगे कैमरों की जांच कर रही है। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। पीड़ित ने बताया कि घर से बदमाश निजामपुर रोड से होकर भागे होंगे।

सात जुलाई की तर्ज पर हुई वारदात
सात जुलाई को भी एक व्यापारी के घर दो युवक आए और इसी प्रकार से दरवाजा खोलवा कर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए थे। हालांकि व्यापारी के घर पर सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी पीड़ित के दुकान पर काम करता था। रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। इसका मास्टर माइंड अभी फरार चल रहा है।

कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारी एसपी से मिले
व्यापारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर हरियाणा व्यापार मंडल के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रधान ने एसपी को बताया कि इस वारदात से व्यापारी का परिवार सदमे में है और अन्य व्यापारी भी दहशत में है। व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

सात जुलाई को भीअफिरौती मांगने की वारदात हुई थी

व्यापारियों ने कहा कि सात जुलाई को फिरौती की वारदात को असामाजिक तत्व अंजाम दे चुके है। अभी सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। शहर में कानून व्यवस्था को बहाल किया जाए। जिससे व्यापारी सुरक्षित महसूस कर व्यापार शांति पूर्वक कर सके। पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने व्यापारियों से कहा कि फिरौती मांगने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापारी की सुरक्षा के लिए पुलिस मुहैया करा दी जाएगी। पुलिस की जिप्सी भी पीड़ित के घर आसपास निगरानी के लिए लगा दी जाएगी। ज्ञापन की एक कॉपी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री और जिला उपायुक्त को भी भेजी जाएगी।

इस अवसर पर पीड़ित व्यापारी नितिन गुप्ता उनके पिता रवि शंकर गुप्ता, हरियाणा व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाला, बजरंग लाल गुप्ता, बद्री प्रसाद गर्ग, सीताराम सर्राफ, विक्रांत , शहरी संजय गर्ग, रमेश, विजय, कृष्ण अग्रवाल ,रोहतास अग्रवाल, महेंद्र नूनीवाला, मनीष व संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।

साइबर क्राइम को पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
शहर में बढ़ते साइबर क्राइम एवं फेसबुक और व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा व्यापार मंडल जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा।

पुलिस अधीक्षक को महेंद्र नूनी वाला एवं इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के महासचिव रोहताश अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय से नारनौल शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं आम आदमियों की फेसबुक प्रोफाइल को हैक करके उनके मित्रों से पैसों की डिमांड की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने इसकी जिम्मेदारी डीएसपी राज सिंह को सौंपी और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें