फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्राचीन पद्धति योग से शरीर को रख सकते हैं स्वस्थ : विधायक

Sat, 21 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में योग करते विधायक ओमप्रकाश यादव, उपायुक्त डॉ. विवेक भ
विज्ञापन
नारनौल। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रोटोकॉल के साथ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम नारनौल की नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी प्रकार हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार सभी खंडों में एक साथ योग कार्यक्रम हुए।
इस अवसर पर नागरिकों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सुना। इसके अलावा नागरिकों ने घरों की छतों पर योग किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में योग शालाओं का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि योग प्राचीन पद्धति है। इससे शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग एक व्यायाम नहीं है। इस कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा योग पर तैयार की गई 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। स्कूली बच्चों ने योग अभ्यास किया। पतंजलि योगपीठ से निलेश कुमार ने योग की क्रियाएं करवाईं।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहन कमल दीदी ने शांति पाठ कराया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ शशि बाला ने आगंतुकों का स्वागत किया। योग का संदेश देने के लिए तैयार की गई रंगोली को सभी ने बहुत सराहा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, दयाराम यादव व राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के अलावा युवाओं व बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें