फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर में हो रही थी शराब तस्करी

विज्ञापन
फोटो 27 सड़क हादसे के बाद खड़े कंटेनर की जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेशनल हाईवे-152डी पर जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर में शराब तस्करी हो रही थी। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब और बीयर की 602 पेटियां बरामद हुईं। तस्करों ने शराब की पेटियों को पशु आहार के कट्टों के पीछे छिपा रखा था। इस मामले में पुलिस ने अब अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीएसपी नारनौल भारत भूषण ने बताया कि बुधवार की रात जाट गुवाना टोल पर गलत दिशा से आ रही कार की कंटेनर से भिड़ंत हो गई थी। इसमें नीरपुर गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद राजकुमार यदुवंशी, कपड़ा व्यापारी रविदत्त और प्रवीण उर्फ पौमी की कार में फंसने के कारण जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
वीरवार को थाना सदर पुलिस सड़क दुर्घटना की तफ्तीश के लिए एनएच-152डी पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर के पास से शराब की तेज गंध आ रही थी। शक होने पर पुलिस ने कंटेनर खोलकर चेक किया तो उसमें गोदावरी सिल्वर मेश फीड के लाल रंग के कट्टे दिखाई दिए। इन कट्टों के पीछे भारी अंग्रेजी शराब की 448 और बीयर की 154 पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद कंटेनर को क्रेन की मदद से थाना सदर नारनौल लाया गया।
विज्ञापन

बोतलों और पेटियों के बैच नंबर मिटाए

आबकारी विभाग के एईटीओ की मौजूदगी में शराब की विस्तृत जांच की गई। पता चला तस्करों ने शराब की बोतलों और पेटियों से बैच नंबर मिटा दिए थे। इससे स्पष्ट है कि शराब अवैध तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। मौके से 10 कट्टे पशु आहार भी मिले हैं। इनका इस्तेमाल शराब को छिपाने के लिए किया गया था।
इस साल 74 मामले दर्ज कर 86 तस्करों को पकड़ चुकी पुलिस

एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशन में महेंद्रगढ़ पुलिस ने इस वर्ष अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 74 मामले दर्ज कर 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काफी मात्रा में शराब भी बरामद की है। जब्त की गई शराब में 2505 बोतल देसी, 367 बोतल अंग्रेजी और 216 बोतल बीयर शामिल है।


वर्जन-

-नेशनल हाईवे 152डी पर कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर से शराब की 602 पेटियां बरामद की गई हैं। कंटेनर चालक भागा है इसलिए शराब कहां से तस्करी कर कहां ले जाई जा रही थी इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

-भारत भूषण, डीएसपी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें