महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार सुबह हाईवे-152डी पर करीब 40 यात्रियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। बस के केबिन में चालक व परिचालक थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदे लोहे के पाइप बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर व 14 हल्के घायल हुए।
हादसे के दौरान बस के अधिकांश यात्री सोए हुए थे। टक्कर होते ही कई लोग सीटों के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। हादसे की सूचना के बाद जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसपी दीपक, एएसपी फैसल खान, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे।
खिड़कियों के शीशे तोड़ निकाले यात्री
हादसे के बाद बस के अगले हिस्से में लोहे की पाइप फंसी होने के कारण यात्रियों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों, पुलिस टीम एवं दमकल विभाग की टीमों ने शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
-
यात्रियों ने बयां की हादसे की तस्वीर
बॉक्स
वीरवार शाम पांच बजे बस मनाली से जयपुर के लिए चली थी। चालक बार-बार फोन पर बात कर रहा था तो उसे टोका था लेकिन उसने बात नहीं मानी। जब बस चालक को नींद की झपकी आने लगी तो उसने परिचालक ने बस चलानी शुरू कर दी। इसपर एतराज जताया तो उन्होंने बात नहीं सुनी। हादसे में ट्रक में लदे लोहे के पाइप बस के अंदर घुस गए थे। इस हादसे में टूरिस्ट बस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-सुभाष, जयपुर
बॉक्स
मैं चंडीगढ़ से बस में सवार हुई थी। जब हादसा हुआ तो मैं सोई रही थी, अचानक जोरदार झटका लगा और चीख पुकार मच गई। बस के अंदर सभी यात्री बस से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस व व एंबुलेंस को कॉल की। करीब एक घंटे बाद पुलिस व अन्य टीमें पहुंची और सभी को बस से बाहर निकाला।
-यशस्विनी मिश्रा, जयपुर
बॉक्स
मैं एक सप्ताह पहले मनाली घूमने के लिए गया था। वीरवार शाम को वापस लौटने के लिए बस में सवार हुआ था। हादसे के समय अचानक जोरदार झटका लगने से उसका सिर आगे की सीट से जा टकराया। उसके मुंह व सिर पर चोटें लगी हैं। हादसे के दौरान आसपास के लोग पहुंच गए थे। बस में जो लोग सुरक्षित थे वह भी सभी को बाहर निकालने में मदद कर रहे थे।
-आशुतोष, जयपुर
बॉक्स
हादसे के समय अधिकांश यात्री सोए हुए थे। तेज झटके के साथ बस में चीख पुकार मच गई। अधिकांश यात्रियों को चोटें आई थी। कुछ लोगों को अधिक चोट लगने से खून आना शुरू हो गया था। बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल था और सभी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे।
-गौरव, जयपुर
फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद