महेंद्रगढ़। बारिश के बाद अब शह की प्रमुख सात सड़कों पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए है। इस पर प्रतिदिन शहर में दस हजार से अधिक वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं।
नगरपालिका की ओर से जून माह के दौरान शहर की बदहाल सड़कों के सुधार के लिए 19.25 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, लेकिन जिम्मेदार इसे समय रहते धरातल पर नहीं उतार पाए। इसके कारण अब शहर की सात मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों की भी हालत खराब हो चुकी है।
एक माह के दौरान दुपहिया वाहन चालकों के साथ शहर की बदहाल सड़कों पर 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के मौसम में जलभराव के कारण सड़कों पर गड्ढे भी दिखाई नहीं देते। इसके कारण वाहन चालक को अंदाजा नहीं होता। आए दिन वाहनों के इन गड्ढों में फिसलने से हादसे हो रहे हैं।
इंसेट
- यहां हालत चिंताजनक
शहर में प्रवेश करते ही माजरा चुंगी पर महज 50 मीटर के दायरे में 50 से अधिक गहरे गड्ढे वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहे हैं। साथ ही गोशाला रोड पर फाटक से मसानी चौक तक सड़क मार्ग से रोड़ियां उखड़कर फैल चुकी हैं। साथ ही पशु अस्पताल व मसानी चौक के पास दो-दो फुट के गहरे गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यही हालात सिनेमा रोड के हो गए हैं यहां हर कदम पर दो-तीन फीट के बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। लोगों ने इस मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने लगे हैं। यही हालात रेलवे रोड व आईटीआई रोड के हैं यहां भी हर कदम पर गड्ढों को पार करने के बाद ही लोग मंजिल तक पहुंच पाते हैं। डुलाना रोड तो कच्चे रास्ते से भी बदतर है। ब्रह्मचारी रोड को रोड कम गड्ढों का सफर अधिक है।
वर्जन
जून के प्रथम सप्ताह में 19.25 लाख रुपये से सड़कों पर पैचवर्क कराने के लिए वर्क ऑडर्र जारी किया गया था, लेकिन नगर पालिका में सचिव की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से यह प्रक्रिया अटकी थी। अब बरसाती सीजन के बाद पैचवर्क होगा। मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों की सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:68- गोशाला रोड पर बदहाल मार्ग से निकली रोड़ियां--संवाद
फोटो संख्या:68- गोशाला रोड पर बदहाल मार्ग से निकली रोड़ियां--संवाद
फोटो संख्या:68- गोशाला रोड पर बदहाल मार्ग से निकली रोड़ियां--संवाद