फोटो संख्या:69- मोहल्ला महायचान में रोगियों की नेत्र की जांच करते चिकित्सक--स्रोत--संस्था
महेंद्रगढ़। हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति महेंद्रगढ़ की ओर से चौहान धर्मशाला बगीची मोहल्ला खटीकान व सराय में और मोहल्ला महायचान स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में दो अलग-अलग निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए गए। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने कहा कि मानव के स्वास्थ्य लाभ के लिए समिति द्वारा जो पहल की जा रही है यह सभी के लिए प्रेरणादायी है। चौहान धर्मशाला बगीची मोहल्ला खटीकान व सराय में सुबह 9 से 11 तक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा 267 नेत्र पीड़ितों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व निशुल्क दवाइयां दी गई। वहीं, गुरु रविदास धर्मशाला में सुबह 11:30 से 2 बजे तक चले नेत्र जांच शिविर में 263 नेत्र पीड़ितों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। संवाद