फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने बलवान फौजी को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:54-समाजसेवी बलवान फौजी को माला पहनाकर सम्मानित करते ग्रामीण --स्रोत-- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बेरी से भांडोर नीची की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को समाजसेवी बलवान फौजी को सम्मानित किया। बता दें कि गांव बेरी से भांडोर की ओर से जाने वाले मार्ग का पीडब्लूडी विभाग की ओर से निर्माण किया जाना था। करीब छह माह पहले सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया था। जिससे अनेक गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रहीं थी।
विज्ञापन

2 मई को समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नारेबाजी कर रोष जताया था। बलवान फौजी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अनिल कुमार से सड़क निर्माण कार्य की देरी के कारणों के बारे में जानकारी ली थी। जल्द काम शुरू कराने की बात कहीं थी। समाजसेवी बलवान फौजी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने छह महीने पहले बेरी से भांडाेर नीची की सड़क उखाड़कर भूल गया था। छह माह से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठनी पड़ रहीं हैं। सड़क में हर चार कदम की दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। जिससे आए दिन यहां हादसे होने की आशंका बनी रहती थी। आए दिन यहां बाइक चालक गिरकर हादसे का शिकार हो रहे थे।
बलवान फौजी व ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर 5 मई तक सड़क नहीं बनाई तो लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों की चेतावनी के बाद विभाग की ओर से दिए गए समय से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया हैं। दो दिन में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ईश्वर सिंह, रमेश कुमार, अभयसिंह, कैप्टन मुकेश, विनोद फौजी, राकेश नंबरदार, सूबेदार कैलाशचंद शर्मा, मोनू कुमार, धर्मबीर राठी, डॉ. धर्मवीर पायगा, इंजीनीयर संदीप शास्त्री, आलोक कुमार, सरपंच सत्यवान, एडवोकेट अशोक कुमार, जगदेव फौजी, राजकुमार यादव, मुकेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें