तुषार बना रिवासा बीजेआरडी स्कूल का टॉपर
महेंद्रगढ़। रिवासा बीजेआरडी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 41 विद्यार्थी सभी उत्तीर्ण हुए। तुषार ने 97%, साहिल व महक ने 96% और ऋतु बाई ने 95% अंक प्राप्त किए। विद्यालय निदेशक राजपाल यादव और चेयरपर्सन शीला राव ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
फोटो संख्या: 76
नेशनल मॉडल स्कूल में दीपांशु अव्वल
महेंद्रगढ़। 10वीं के परिणाम में नेशनल मॉडल स्कूल के दीपांशु ने 486 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया, अनुजा 471 अंक के साथ द्वितीय और पायल 457 अंक लेकर तृतीय रहीं। सभी विद्यार्थी मेरिट में शामिल हुए। अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी।
-
फोटो संख्या: 77
आरआरसीएम की चेतना ने 94 % अंक प्राप्त किए
महेंद्रगढ़। 10वीं के परिणाम में आरआरसीएम स्कूल माजरा कलां की चेतना यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ग्रुप के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें बधाई दी। संवाद
फोटो संख्या: 78
बीएनडी की आकांक्षा ने 495 अंक किए प्राप्त
महेंद्रगढ़। 10वीं के परिणाम में बीएनडी सीनियर सेंकेडरी स्कूल की छात्रा आकांक्षा ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 विद्यार्थी, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थी, 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 विद्यार्थी रहे। संवाद
-
फोटो संख्या: 79
राव सुल्तान स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
महेंद्रगढ़। 10वीं के परिणाम में राव सुल्तान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल निम्बेहड़ा के सविन 486 अंक लेकर प्रथम, दिव्या, प्रिया 477 अंकों के साथ द्वितीय व ज्योति 475 अंक लेकर तृतीय रही। इसके अलावा संस्कृत में 18 बच्चों ने 100 अंक प्राप्त किए। सामाजिक अध्ययन में 8 बच्चों ने 100 अंक प्राप्त किए। सविन ने विज्ञान विषय में 100 अंक प्राप्त किए। संवाद
फोटो संख्या:75- एचबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण बीजेआरडी स्कूल के विद्यार्थ
फोटो संख्या:75- एचबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण बीजेआरडी स्कूल के विद्यार्थ
फोटो संख्या:75- एचबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण बीजेआरडी स्कूल के विद्यार्थ
फोटो संख्या:75- एचबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण बीजेआरडी स्कूल के विद्यार्थ