फोटो 12 बच्चों को बैग वितरित करती सीजेएम। विभाग
नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धरसू में सोमवार को सीएसआर स्कीम के तहत विद्यार्थियों को बैग वितरित किए। कार्यक्रम में सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर संसाधन मिलना उनका अधिकार है। साथ ही उन्होंने बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों और कानून की सामान्य जानकारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर प्रियांशी के अलावा स्टाफ सदस्य मौजूद थे। संवाद