फोटो संख्या:60- गांव पालड़ी पनिहारा सरकारी स्कूल में तैयार प्रोजेक्ट को दिखाते विद्यार्थी--स्रो
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्टेम मेले का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। मेले में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य सत्यवीर यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक क्रियाओं पर आधारित मॉडल बनाए। इस दौरान एसएमसी सदस्य, सरपंच विजयपाल यादव, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद