फोटो नंबर-07मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला पुरानी सराय में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके यजमान तेजपाल एवं सुनील कुमार सैनी परिवार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यजमान के निवास पर ठाकुर जी की आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने चंदन तिलक लगाकर मोहल्ले की परिक्रमा की। ढोल-मंजीरों की धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का संकीर्तन करते नजर आए। महिलाओं ने भजन गाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भाग लिया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। संवाद