फोटो नंबर-04गोमात की पूजा कर सवामनी लगाते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान की ओर से रेवाड़ी रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला में मासिक गो सवामणी का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 15 वर्षों से हर माह के प्रथम रविवार को यह आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में लखन अग्रवाल, संजय सैनी, जितेंद्र शर्मा, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, सोनू बंसल और कमल बंसल मुख्य यजमान रहे। आचार्य पं. मनीष निर्मल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ गो माता की पूजा करवाई। कार्यक्रम बजरंग शास्त्री के सानिध्य में हुआ। इस दौरान सैकड़ों गायों को 51 किलो हरा चारा, गुड़, मेथी, दलिया, फल और सब्जियां खिलाई गईं। संवाद