नारनौल। शिक्षा विभाग ने छात्र मूल्यांकन परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। सेट की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी।
परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षक अब पाठ्यक्रम पूरा करवाने में जुट गए हैं। कक्षा छठी से बारहवीं तक करीब 49 हजार विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों के मुखियाओं को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सेट के परिणाम समय पर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के परीक्षा अंक समय पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित विद्यालय मुखिया पर कार्रवाई होगी। अध्यापक परीक्षाओं के अंक समय से पोर्टल पर अपडेट नहीं करते, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है। इसे लेकर 28 जुलाई को कक्षा छठी की हिंदी, 29 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को गणित, 2 अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 7 की 28 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, 29 जुलाई को विज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 जुलाई को अंग्रेजी, एक अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 2 अगस्त को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा 8 की 28 जुलाई को गणित, 29 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 30 जुलाई को विज्ञान, एक अगस्त को हिंदी, संस्कृत, 2 अगस्त को अंग्रेजी, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 9 की 28 जुलाई को गणित, 29 जुलाई को विज्ञान, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, दो अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 10 की 28 जुलाई को अंग्रेजी, 29 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को गणित, दो अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार 28 जुलाई को 11वीं व बारहवीं कक्षा की गणित, बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एनएसक्यूएफ, 29 जुलाई को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, हिंदी कोर, 30 जुलाई को सोशियोलाजी, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, कंप्यूटर साइंस, 1 अगस्त को अंग्रेजी कोर, फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, 2 अगस्त को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
वर्जन-
छात्र मूल्यांकन परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्रों की तैयारी को लेकर स्कूल मुखियाओं को बता दिया गया है।-सुनील दत्त, डीईईओ