फोटो नंबर-12प्रभात फेरी के दौरान ठाकुरजी की शोभायात्रा निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह नई मंडी के अग्रसेन चौक निवासी सुनील कुमार के घर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।ठाकुर जी की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे का संकीर्तन किया। किला रोड से खड़खड़ी मोहल्ले तक निकली प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। महिलाएं, बच्चे और पुरुष भजनों पर झूमते नजर आए। समापन पर आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद