फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सरकार ने धरने पर जमकर की सरकार विरोधी नारेबाजी

Thu, 01 Aug 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में भुख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनि​धि चेतन यादव की तबी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में विकास कार्य नहीं होने व अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ शहर की सरकार का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू कौशिक व वार्ड पार्षद धरने पर बैठे रहे। वहीं वार्ड नंबर दो से पार्षद रजनेश यादव के पति चर्चित चेतन यादव तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े स्थानीय नेताओं ने पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया। भूख हड़ताल पर बैठे चर्चित चेतन यादव की जांच के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, सीनियर फार्मासिस्ट अजय कक्कड़, चिराग रोहिल्ला ने पहुंचकर जांच करते हुए कहा कि अब धरने पर बैठने के कारण लगातार स्वास्थ्य में गिरावट आएगी धरना समाप्त कर दो। चर्चित चेतन यादव ने कहा कि जब तक शहर में विकास कार्य शुरू नहीं होंगे वह भूख हड़ताल से नहीं हटेंगे।
सरकार एवं भाजपा नेताओं के विरोध में हुई नारेबाजी तो उठकर चल दिए कुछ पार्षद
पूर्व नगरपालिका सदन ने बुधवार को धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। व्यापार मंडल के प्रधान व पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, पूर्व पार्षद कृष्णा जांगड़ा, मनीष सैनी, विष्णु, सुनील तायल, डॉ. तरुण यादव सहित पूर्व नपा सदन की टीम से कुछ पार्षद पहुंचे। इस दौरान जब व्यापार मंडल के प्रधान ने सरकार एवं भाजपा नेताओं के विरोध में नारेबाजी शुरू की तो कुछ पार्षद नाराज होकर धरने से उठकर चले गए। इस दौरान धरना स्थल पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए धरने को राजनीतिक मंच न बनाने की बात कही। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि जब तक नगरपालिका में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद नहीं होगा तब तक विकास कार्य भी नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

तीसरे दिन इन्होंने दिया समर्थन
इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंवर सिंह यादव खातौद, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, यादव सभा प्रधान अभय सिंह यादव, व्यापार मंडल प्रधान सुरेन्द्र बंटी, राजपा के रोहतक लोक सभा से उम्मीदवार रहे राकेश तंवर बसई, लैब यूनियन की ओर से राधेश्याम सैनी, बुक डिपो यूनियन प्रधान बाली दीवान, समाजसेवी विकास तिवाड़ी, रामचंद्र तायल, सोनू सरपंच बूचौली, सुबेसिंह यादव प्रधान दीवान कालोनी, प्रवीण कुमार प्रतिनिधि सरपंच माजरा खुर्द, प्रवीण कुमार सरपंच बूचौली, रविशंकर तिवाड़ी, पूर्व पार्षद बंसी सैनी, सुरेंद्र जोशी, लीलू प्रधान तुलाराम चौक, तुलाराम चौक प्रधान नरेंद्र, मोनी यादव समाजसेवी, संदीप बचीनी आदि सहित विभिन्न संगठनों ने नपा के धरने को अपना समर्थन दिया।
जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे तब तक जारी रहेगा धरना
नपा प्रधान रमेश सैनी व धरने पर बैठे पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक शहर में विकास कार्य शुरू नहीं किए जाते तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले दो सालों से शहर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। नगरपालिका के अधिकारियों ने तीन दिन में धरने की सुध नहीं ली है। शहर की पूरी सरकार धरने पर बैठी है, लेकिन नपा के अधिकारी अभी भी गंभीर नहीं हैं।

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में भुख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव की तबी

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में भुख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव की तबी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें