फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने देशभक्ति गीतों व भजनों से खूब वाहवाही लूटी

Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। बाल भवन में 6 दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता की शृंखला के चौथे दिन वीरवार को एकांकी/रंगमंच का नाटक (चतुर्थ ग्रुप), सोलो सांग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) और भाषण (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलेभर के 31 सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एकांकी/रंगमंच का नाटक (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा पर अभिनय से कटाक्ष किया। दर्शकों को जागरूक किया। सोलो सॉन्ग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सॉन्ग, क्लासिकल सॉन्ग, देशभक्ति गीतों व भजनों से खूब वाहवाही लूटी।

भाषण (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं में बच्चों ने देशभक्ति व राष्ट्रीय निर्माण, बाल मजदूरी, महिला सशक्तीकरण, भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण, आपदा प्रबंधन, खेलों में हरियाणा की भूमिका और भारत में चुनाव प्रणाली जैसे समसामयिक विषयों पर विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन


इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 14 नवंबर को जिलास्तरीय बाल दिवस समारोह में उपायुक्त कप्तान मनोज कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें