फोटो नंबर- 18महिला थाना में बाल विवाह मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती थाना प्रबंधक मंज
नारनौल। सेवा संस्था ने बाल विवाह मुक्त भारत के तहत संचालित बाल विवाह मुक्त रथ शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में पहुंचा। इस दौरान आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक किया गया। संस्था सदस्य मोहित ने बताया कि बाल विवाह मुक्त रथ का शुभारंभ नांगल चौधरी से किया गया था। गत 4 दिनों से बाल विवाह मुक्त रथ जिले के विभिन्न गांवों से होता हुआ नारनौल स्थित पुलिस थानों व सरकारी कार्यालयों में पहुंचा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बाल विवाह रथ की सीट पर हस्ताक्षर भी किए। संवाद