नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी राज्य स्तरीय समारोह में नारनौल के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने समारोह में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 मांगे रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने नारनौल की सैनी सभा को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व सांसद धर्मबीर सिंह ने भी 11-11 लाख रुपये सैनी सभा नारनौल को देने की घोषणा की।