नारनौल। पिछले कई साल से चल रहे छलक नाले के निर्माण को लेकर चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहरलाल को सौंपी। चेयरपर्सन ने बताया कि नाले के निर्माण की समय सीमा पूरी हो चुकी है, उसके बाद भी काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। बार-बार इसकी समय अवधि को बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं 70 प्रतिशत पेमेंट कर दी गई है, लेकिन काम उतना नहीं हुआ है। सीएम ने चेयरपर्सन को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। छलक नाले का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस पर 34 करोड़ की राशि खर्च होनी हैं।
डिप्टी सीएम के समक्ष भी रखा था मामला
पिछले माह डिप्टी सीएम के नारनौल आगमन पर चेयरपर्सन ने छलक नाले की मॉनीटरिंग फाइल पर उनकी जगह उपप्रधान के हस्ताक्षर करवाने का मामला रखा था। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच डीएमसी को सौंपी थी, लेकिन उसके बाद डीएमसी का तबादला हो गया।