नारनौल। पुलिस टीम ने ब्लैक फिल्म लगी बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ईआरवी टीम की नजर एक बोलेरो गाड़ी पर पड़ी जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भगा ले गया। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया और काबू कर लिया। पुलिस टीम गाड़ी और चालक को पकड़कर थाना शहर नारनौल लेकर गई। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी थी और चालक ने पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास किया था। इसलिए पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गाड़ी को इंपाउंड कर लिया। संवाद