नारनौल। भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर और उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए कुछ संहिता जारी की हैं। सभी राजनीतिक दल इनकी अनुपालना करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई राजनीतिक दल स्टार प्रचारक को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतारती है तो उसका सारा खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा। यदि चुनाव प्रत्याशी स्टार प्रचारक के साथ मंच साझा करता है या प्रत्याशी का नाम या फोटो लगाता है तो रैली का सारा खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा। भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि चुनाव प्रत्याशी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की भी जानकारी देनी होगी। इंटरनेट कंपनियों और वेबसाइट और रचनात्मक विज्ञान सामग्री व वेतन के लिए भुगतान कार्य कर्मचारियों के वेतन और मजदूरी सहित सभी व उनके सोशल मीडिया खाते में दर्ज किए जाएंगे।