रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नारनौल की सब्जी मंडी में 23 अप्रैल को प्रात 10 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित कर भिवानी महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के लिए वोट की अपील करेंगे। यह जानकारी नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभाओं में मुख्यमंत्री रैली कर भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के लिए मतदान की अपील करेंगे। रविवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में रैली हो चुकी है तथा 23 अप्रैल को नारनौल की सब्जी मंडी में रैली होगी।