फोटो 09नावदी जनसभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि बसपा नेता अतरलाल। ग्रामीण
मंडी अटेली। हलके की मांगों को लेकर नावदी गांव में बसपा की ओर से आयोजित जनसभा में सर्वसम्मति से आठ प्रस्ताव पास किए गए। इनमें हरियाणा सरकार से अटेली को उपमंडल बनाने, दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने, हल्के में आईएमटी स्थापित करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने, उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा करने, लाडो लक्ष्मी योजना की शर्तें हटाकर सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना देने, सीएसडी कैंटीन बनाने व किसानों की दिन में 10 घंटा रोजाना बिजली देने की मांगे की गई। अतरलाल ने कहा कि सरकार अटेली को उपमंडल बनाने में भेदभाव कर रही है। अटेली उपमंडल बनने की सभी शर्तें पूरी करती है, इसके बावजूद भी इसकी अनदेखी कर रही है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। जनसभा में राजेश कुमार, भगवान सिंह, जोगेन्द्रसिंह, औमप्रकाश, सुनील व प्यारेलाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संवाद