फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आसरो बालाजी म्हाने थारो थे...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-05संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात निजामपुर रोड स्थित दयानगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, राकेश कौशिक, दिनेश बारी व सुरेंद्र सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। वहीं गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील ने अपने संगीत की मधुर धुन से चार चांद लगा दिए। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें गायक यश ने आसरो बालाजी म्हाने थारो थे कष्ट निवारो व अजय शर्मा ने मैं के बोलू बालाजी थाने सब बांता का बेरा है का आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल गा कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें