फोटो संख्या:67- कनीना में मौके पर कार्रवाई करती पुलिस--संवाद
- फोटो : संवाद
कनीना। कनीना से सीहोर रोड की तरफ शहर थाना पुलिस को एक व्यक्ति का खेतों में शव मिला है। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति खेत में पड़ा हुआ है। उप नागरिक अस्पताल कनीना में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 31 वर्षीय दीपक नेपाल का रहने वाला है।
वह अपने बड़े भाई दीपेंद्र के साथ मिलकर एक निजी कंपनी में कुक का काम करता था। त्योहार के चलते चार दिन पहले दीपेंद्र नेपाल चला गया था व दीपक यही रह गया था। साथ काम करने वाले नूम बहादुर थापा नेपाल ने बताया कि दीपक नेपाल के बर्दिया जिले का रहने वाला है। वह यहां खाना बनाने का कार्य करता था अज्ञात कारणों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करेगी।