फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महावीर चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-10महावीर चौक पर प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ की ओर से सोमवार को महावीर चौक पर जेएनयू प्रकरण को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा ने किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और विश्वविद्यालय की बर्खास्तगी संबंधी कार्रवाई को लेकर रोष जताया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि छात्राओं से जुड़े गंभीर मामलों में शिकायतों को गंभीरता से लेना चाहिए। जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, ताकि तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना जरूरी है। शिकायतकर्ताओं को न्याय मिले और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, किशन बोहरा, वासुदेव यादव, जेपी सैनी, लक्ष्मी सैनी, मनीष संघी, विकास, संजय अमन और सुशील चौटाला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें