फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोह का त्याग सिखाता है उत्तम अकिंचन धर्म

Tue, 17 Sep 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण पर्व सोमवार को उत्तम अकिंचन धर्म के साथ शुरू हुआ। पर्व के नौवें तीनों जैन मंदिरों में अभिषेक और शांतिधारा व दर्शन कार्यक्रम चला। इस दौरान बताया गया कि उत्तम अकिंचन धर्म मोह का त्याग सिखाता है।
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर में अभिषेक व शांतिधारा आचार्य विज्ञान भूषण महाराज के सानिध्य में हुई। इसमें अरुण जैन व अक्षत जैन ने भाग लिया। वहीं डाॅ. सुषमा दीदी के सानिध्य में दिल्ली दरवाजा स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य शुभम जैन को प्राप्त हुआ। सभी कार्यक्रम आचार्य विज्ञान भूषण महाराज व डाॅ. सुषमा के सानिध्य में चल रहे हैं। वहीं रविवार देर शाम भगवान की मंगल आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोपाल मध्यप्रदेश से आए हुए संगीतकार मुकेश जैन की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देर शाम भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उषा जैन की ओर से रंगारंग प्रस्तुति देते हुए आया मंगल दिन मंगल अवसर भजन गा कर सब श्रद्धालुओं को झूमने का मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि आत्मा के अपने गुणों के सिवाय जगत में अपनी अन्य कोई भी वस्तु नहीं है। इस दृष्टि से आत्मा अकिंचन है। जीव संसार में मोह वश जगत के सब जड़ चेतन पदार्थों को अपनाता है, किसी के पिता, माता, भाई, बहन, पुत्र, पति, पत्नी, मित्र आदि के विविध संबंध जोड़कर ममता करता है। मनुष्य मकान, हुकान, सोना, चांदी, गाय, भैंस, घोड़ा, वस्त्र, बर्तन आदि वस्तुओं से प्रेम जोड़ता है। शरीर को तो अपनी वस्तु समझता ही है। इसी मोह ममता के कारण यदि अन्य कोई व्यक्ति इस मोही आत्मा की प्रिय वस्तु की सहायता करता है तो उसको अच्छा समझता है, उसे अपना हित मानता है।
विज्ञापन

इस मौके पर अजीत प्रकाश जैन, कपिल जैन, जितेंद्र जैन, गोपाल जैन, पुष्प जैन, उषा जैन, सावित्री जैन, राजरानी जैन, ममता जैन, इंदिरा जैन, इंदू जैन, धर्मेंद्र जैन, सूरज प्रकाश जैन, सचिन जैन, प्रमोद जैन, मनोज जैन, शुभम जैन, नितिन जैन, ऋषभ जैन, नरेश जैन व विमल जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें