फोटो 19 कार्यक्रम में रागनी सुनाता कलाकार। संवाद
मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में 4 दिवसीय तीसरे वार्षिक उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। वार्षिक उत्सव में बुधवार को विशेष रूप से अतिथि अतर लाल, कृष्ण राजपुरा व कुलदीप बोचड़िया रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत मंगल दास जी की ओर से की गई। कार्यक्रम में जहां दानदाताओं ने गायों व गोशाला के उत्थान के लिए अपनी कमाई में से राशि भेंट की। वहीं दीपा चौधरी व जयवीर भाटी ने हरियाणावी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां पेश की। इस मौके पर गोशाला कमेटी के अलावा ग्रामीण मौजूद थे। संवाद