फोटो संख्या:82- कनीना में श्रीमद्भगावत कथा के दौरान प्रवचन सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। कनीना मंडी स्थित गोविंदी बाई धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को धर्मशाला का माहौल भक्तिमय रहा। कथावाचक आचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और भारतीय संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है।