फोटो नंबर-09नारनौल के मोहल्ला पीरआगा में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला पीरआगा में प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी के यजमान कृष्ण अवतार सर्राफ व समीर अग्रवाल सपरिवार रहे। ठाकुर जी का पूजन करने के बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास मोहल्ला पीरआगा से शुरू होकर मोहल्ला बावड़ीपुर, बड़का कुआं, देवस्थान तथा बड़े गुरुद्वारे के पास से होती हुई वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण करते हुए आयोजन में भाग लिया। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी की आरती की। प्रभात फेरी के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के जयकारों और भक्तजनों के संकीर्तन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहा। अंत में आरती के सभी को प्रसाद वितरित किया गया।