फोटो नंबर-03नारनौल की पुरानी सराय में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकाली। सर्वप्रथम यजमान रामबिलास सैनी को परिवार सहित ठाकुरजी का पूजन करवाया गया।
सभी भक्तों को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधे-राधे के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य भगत सिंह ने बताया कि संगठन दो वर्षों से प्रभात फेरी का आयोजन कर रहा है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु हर सप्ताह जुड़ रहे हैं। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।