फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट व जान से मारने धमकी देने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एडीशनल सेशन जज ने मारपीट व जान से मारने धमकी देने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में अदालत आरोपी को पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2013 को गांव बदोपुर निवासी अमित कुमार अपने साथियों के साथ रंजिश के चलते सुबह 9 बजे गांव के ही एक घर में घुस गया। जहां सरोज देवी घर का काम कर रही थी।
इस दौरान अमित व उसके साथियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति वीरसिंह आया व अपनी पत्नी को छुड़वाया। इसके बाद जाते जाते अमित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस दौरान में महिला के कंधे, छाती व कोहनी पर गंभीर चोटें लगी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई लेकिन कोर्ट के आदेशों के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इसी मामले में अमित ने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसमें सुनवाई करते हुए एडीजे हर्षाली चौधरी ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें