फोटो संख्या:69- गांव सोहड़ी में कड़बी में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी---स्रोत- ग
सतनाली। गांव सोहड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से पशु चारा, ईंधन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
दमकल विभाग के इंचार्ज संजय व प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें सूचना मिली की सोहड़ी में दो किसानों की बाजरे की पुलियों में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि किसान राकेश की करीब 120 मन पशुचार, चार ट्रॉली ईंधन, चार तिरपाल व धर्मपाल की 25 मण कड़बी जलकर राख हो गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की कड़बी व ईंधन को बचा लिया। संवाद