फाेटो 6नगर परिषद प्रांगण में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते अग्रवाल वैश्य समाज के लो
नारनौल। 2 अक्तूबर को अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महेंद्रगढ़ इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर नगर परिषद नारनौल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संदीप नूनीवाला ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म वैश्य समाज में हुआ था। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संवाद