फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेल गाड़ियों में मोबाइल की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- चोरी का आरोपी जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेल गाड़ियों में मोबाइल चोरी की 15 से अधिक वारदात को अंजाम देने वाले मोबाइल चोर को राजकीय रेलवे पुलिस ने भिवानी जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी रेवाड़ी जिला के गांव पाल्हावास निवासी परमबीर पर रेल गाड़ियों में मोबाइल चोरी की 15 से अधिक वारदात में वांछित था। आरोपी पर 15 जून को लुहारू रेलवे स्टेशन पर भी मोबाइल चोरी का आरोप था।
राजकीय रेलवे पुलिस महेंद्रगढ़ के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को पानीपत निवासी अनिल नरवाल की शिकायत पर महेंद्रगढ़ चौकी में मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही आरोपी महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रेलवे लाइन पर मोबाइल चोरी की अनेक वारदातों में भी वांछित था। आरोपी से अनिल नरवाल निवासी पानीपत का मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें