फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर दो दुकानों से चोरी के आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली स्थित दो दुकानों के शटर के ताला तोडने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चोरी के सामान को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

अटेली स्थित पतंजलि की दुकान से चोर ने शटर का ताला तोड़ दुकान में रखा दस किलो आटे का बैग व नमक का बैग चुरा लिया था। दुकान का शीशा तोड़ते समय चोर के हाथ को चोट लग गई। चोट से खून निकल कर दुकान में पड़ गए। दुकान में पड़े खून को देख दुकानदार व पुलिस ने नजदीक अस्पतालों में जाकर इसकी जानकारी जुटाई तो एक अस्पताल से चोर का यहां आने की सूचना मिल गई। वहां से उसका पता निकाल कर चोर के घर तक पुलिस पहुंच गई और चोर को पकड़ लिया। चोरी का आरोपी शाहदुल इस्लाम अटेली मंडी में झुग्गी झोपड़ी में रहता है। वहीं दूसरी बिल्डिंग मैटरियल की दुकान मालिक अशोक कुमार में बताया कि दुकान में रखी ब्रास की ठूठी पोटली में बांध ली लेकिन किसी आदमी के आने से उसे छोड़कर भाग गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन फुटेज से चोर का पता नहीं चल पाया। पुलिस चोर के घर पहुंची तो चोर ने चोरी की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें