फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला की चेन व लॉकेट छीनने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 23 Mar 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए टीम ने चेन स्नेचिंग के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के नकटी घाटी सीकर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी और छीना-झपटी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी लुहारवास नीमकाथाना, राजस्थान के रूड़ाराम को पहले गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन व लॉकेट और सोने के दस मणिए बरामद किए थे।
दिल्ली पुलिस में कार्यरत गांव थनवास के हंसराज ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल की सुबह उनकी मां घूमने गई थी। जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचीं, तो सुबह करीब 6:10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें