फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जानकार बनकर ठगी मामले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18पुलिस की गिरफ्त में पैसे ठगने का आरोपित। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना की पुलिस टीम ने जानकार बनकर ठगी के मामले में एक आरोपित को एटा यूपी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रतनलाल वासी बिजोरी जिला एटा यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

साइबर ठगी के इस मामले में गिरफ्तार आरोपित का खाता प्रयोग हुआ था। पूछताछ कर रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साइबर ठगों ने कॉल पर खुद को शिकायतकर्ता का जानकार बताकर पैसे ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य जुटाकर संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर साइबर ठगों का पता लगाया। अटेली के गांव कांटी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में ठगी की शिकायत में बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को वह घर पर था कि उसके पास सुबह व्हाट्सअप काल आई, जिसने जानकार बताते हुए कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है, उसने बार-बार काल करके शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर कहा कि थोडे़ दिन बाद 5 मई 2025 को वह भारत वापिस आ रहा है, उसके पास 16 लाख रुपये हैं, जो वह शिकायतकर्ता के बैंक खाता में डाल देगा और भारत आने पर वापिस ले लेगा। कॉलर ने शिकायतकर्ता के पास 16,15,000 रुपये ट्रांसफर करने बारे ट्रांसफर रशीद भेज दी। उसके थोड़ी देर बाद उसके पास एक काल आई जिसने कहा कि वह एक्सिस बैंक हैड क्वाटर मुंबई से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके बैंक खाता मे कनाडा से 16,15,000 रुपये आए हैं औऱ कुछ पूछताछ कर कहा कि 24 घंटे बाद यह पैसा आपके बैंक खाता में क्रेडिट हो जायेगा। जिसके बाद उस व्यक्ति की वाटसअप काल आई और कहा कि भारत में उसके एक जानकार हरजीत सिंह की पत्नी बीमार है और अस्पताल में एडमिट है, जिसको 11.30 बजे से पहले 4,00,000 रुपये अस्पताल में जमा करवाने हैं। फिर कुछ देर बाद अन्य नंबर से वाटसअप काल आई, जिसने अपना नाम हरजीत सिंह बतलाया औऱ कहा कि जितनी जल्दी हो सके उसके बैंक खाता में रुपये जमा करवा दे। शिकायतकर्ता ने उनकी बातों मे आकर कॉलर के बताए अनुसार बैंक खाता में चैक के माध्यम से 4,00,000 रुपये आरटीजीएस करवा दिए। उसके बाद साइबर ठगों ने 2 लाख रुपये ओर भेजने को कहा, इस पर शिकायतकर्ता को शक हुआ और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा दी। साइबर थाना की टीम ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें