फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-12अनाज मंडी में नाले के पास प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।स्रोत-पार्
विज्ञापन
नारनौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुरानी अनाज मंडी के गेट पर घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांकेतिक रूप से गंदे नाले से गैस बनाने का प्रयास कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी क्षेत्र में पदयात्रा भी निकाली। इस मौके पर ज्योति सैनी और जय सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार गैस आपूर्ति के मामले में जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में देरी और कीमतों में वृद्धि से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भूतपूर्व फौजी करण सिंह और आत्मा राम सैनी ने कहा कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं गिरीश खेड़ा, विवेक भटनागर और अजीत सिंह ने कहा कि सरकार को बढ़ती महंगाई और गैस आपूर्ति की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें