फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 14 को, सीजेआई सूर्यकांत होंगे शामिल

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में 14 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू व आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहुजा विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासनिक ब्लॉक की कमेटी बैठक में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने 31 जनवरी तक डिग्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली है उन्हें दीक्षांत समारोह में दीक्षा दी जाएगी। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
462 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि
विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कौशिक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 1462 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 827 विद्यार्थियों को पीजी, 557 विद्यार्थियों को यूजी व 78 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन

-
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेंगे
उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय 50 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेगा। इनमें 30 छात्राएं और 20 छात्र शामिल हैं। पीएचडी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 40 महिला शोधार्थी व 38 पुरुष शोधार्थी हैं। कुल उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 797 छात्र व 665 छात्राएं शामिल हैं। इनमें से 679 विद्यार्थी हरियाणा राज्य के हैं जबकि 783 विद्यार्थी देश के अन्य राज्यों से हैं।
-
समारोह में ड्रेस कोड लागू
डॉ. राजीव कौशिक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में निर्धारित ड्रेस कोड लगू किया गया है। पुरुष प्रतिभागी सफेद कुर्ता के साथ पायजामा या पैंट पहनेंगे। महिला प्रतिभागी ऑफ-व्हाइट साड़ी (दो इंच की मैरून लाल बॉर्डर के साथ) या ऑफ-व्हाइट कुर्ता के साथ सलवार, चूड़ीदार या पैंट पहन सकती हैं। विश्वविद्यालय की ओर से ऑफ-व्हाइट रंग का स्कार्फ दिया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को फॉर्मल जूते पहनने होंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए 15 कमेटियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें