महेंद्रगढ़। सेवानिवृत्ति यातायात प्रबंधक सुमेर सिंह ने 2017 से अपने गांव में वंचित बच्चों को प्रतिदिन निशुल्क पढ़ाते हैं तथा उनका स्कूल का होमवर्क भी पूरा करवाते हैं। सोमवार को श्रेष्ठ फाउंडेशन नारनौल के महासचिव राजपाल बागड़ी एवं उनके साथी महेश श्रेष्ठ ने गांव बचीनी में बच्चों को स्टेशनरी कॉपियां तथा एक ग्रीन बोर्ड उपहार में दिया ताकि वहां पर बच्चों की कक्षाएं लगाई जा सके। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के द्वारा ही आपका विकास संभव हो पाएगा। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी शिक्षा में लगाए अन्य कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। मोबाइल आदि से दूर रहे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही मोबाइल का प्रयोग करें। संवाद