महेंद्रगढ़। शहर में बंदरों का आंतक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से शहर वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मोहल्ला नीमड़ी नीचे स्थित शनि मंदिर के पास एक महिला को बंदर ने काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए।
मोहल्ला वासी सुधा रानी, प्रीति, सुनीता, राधा, भावना, शारदा, अनिता ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर किसी ने किसी को काटकर घायल कर देते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को हम सब घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक बंदरों ने सुधा रानी के बांए हाथ पर काट लिया जिससे वह घायल हो गई जो उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले भी सुधा रानी को बंदरो न पैर पर काट लिया था। तीन-चार महीने पहले पड़ोस के 12 वर्षीय धैर्य को भी बंदर ने काट लिया था। उन्होंने बताया कि यहां से सब्जी ले जाने वाले लोगों की थैली बंदर थैली छिनकर भाग जाते हैं। कई बार तो बाहर सूखे कपड़ों और घर में रखे हुए मोबाइल को भी उठा ले जाते है। उन्होंने बताया छोटे-छोटे बच्चे भी बाहर खेलते रहते है उनको भी बंदरो का भय रहता है कही बंदर काट न ले। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से मांग की है शीघ्र से शीघ्र इन बंदरों केे पकड़वाकर बाहर छोड़ा जाए। जिससे लोगों को किसी परेशान का सामना न करना पड़े।