फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन साल ने बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नहीं छोड़ा गया टेंडर

विज्ञापन
फोटो नंबर-11अटेली के वार्ड नंबर दो में फैली गंदगी के अंदर मूंह मारता गोवंश। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे आए दिन शहर में हादसे हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं द्वारा गंदगी फैलाना अब आम बात हो चुकी है। इस तरफ न तो गोशालाओं का और न ही नगरपालिका प्रशासन का कोई ध्यान है। शहर के आसपास लगते गांवों के लोग अपने पशु को अटेली शहर में रात के समय में छोड़कर चले जाते हैं। दिन के समय में दुकानदार व्यापारी वर्ग व आमजन काफी परेशान रहते हैं। यह बेसहारा पशु रोड पर दिन व रात में आम जगह रोड पर बैठ जाते हैं। इससे कोई भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इन पशुओं की वजह से लोगों के वाहनों को भी क्षति पहुंचती है। इससे पहले समय-समय पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जाता था। लेकिन पिछले 3 साल से नगर पालिका द्वारा पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया है। इन बेसहारा पशुओं से दुकानदार भी परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनको पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए नगर पालिका प्रशासन से अपील की गई है कि इनको गोशाला में भेजा जाए। इस मामले में नगर पालिका जेई मनीष कुमार ने बताया कि बेसहारा पशु पकड़ने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे और आम नागरिकों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें