फोटो 5यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते संस्था के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार द्वारा आयोजित माता रानी की चौकी सुशील शास्त्री के निवास स्थान मोहल्ला मीरा की सराय में संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव और संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। माता रानी की चौकी के मुख्य यजमान सुशील शास्त्री के छोटे भाई व उनकी धर्मपत्नी रहे। परमानंद वर्मा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मोनू ने किस से करूं मैं मां की तुलना मां से बड़ा ना कोई, संतोष सैनी ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी प्यारी है, भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया। टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव, संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव आदि माैजूद रहे।