महेंद्रगढ़। गांव पाली के ग्रामीण व बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी की ओर से वीरवार को 1100 मीटर लंबी महाध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, शहर के राव तुलाराम चौक स्थित बालाजी मंदिर से गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम तक निकाली जाने वाली इस यात्रा में 750 श्रद्धालु महाध्वजा को उठाएंगे।
निर्जला एकादशी पर 25 जून को निकाली जाने वाली इस यात्रा में प्रयोग होने वाला 1100 मीटर का केसरिया ध्वज गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। आयाजकों का दावा है कि इससे देश में इससे लंबी महाध्वजा यात्रा नहीं निकाली गई है।
यह यात्रा बाबा जयरामदास को समर्पित रहेगी। सुबह 6:15 बजे बालाजी मंदिर से रवाना होकर आठ किलोमीटर की इस भव्य यात्रा का समापन 9:15 बजे बाबा जयरामदास धाम पाली के प्रांगण में होगा।
तीन घंटे की यात्रा के दौरान 25 जून सुबह पांच बजे से दस बजे तक बाबा जयरामदास धाम से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148बी पर हकेंवि गेट नंबर एक से बालाजी मंदिर राव तुलाराम चौक तक यातायात वन वे रहेगा।
यातायात की व्यवस्था एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ग्रुप पाली व भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ तथा क्षेत्र के पूर्व सैनिक पुलिस के साथ सहयोग कर संभालेंगे।
यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ 100 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। साथ ही एंबुलेंस की चार गाड़ियां, दमकल विभाग की दो गाड़ियाें के साथ-साथ चिकित्सकों की टीमें भी यात्रा के साथ रहेंगी। यात्रा के समापन पर बाबा जयरामदास मंदिर प्रांगण में दस हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
-देशराज फौजी, सरपंच ग्राम पंचायत पाली
यह देशभर की सबसे बड़ी धार्मिक महाध्वजा यात्रा होगी। तीन टीमों में 150 श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। एक टीम बालाजी मंदिर से बाबा जयरामदास धाम पाली तक आठ किलोमीटर दूरी में सफाई करेगी, दूसरी टीम पानी का छिड़काव व तीसरी टीम गेंदा के फूलों का छिड़काव करेगी।
-भंवर सिंह, प्रधान बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी, पाली
फोटो-54 सरपंच देशराज सिंह फौजी
फोटो-54 सरपंच देशराज सिंह फौजी