नांगल चौधरी। पुलिस ने गोठडी मोड़ के पास नाका लगाकर एक स्कार्पियों से 10 पेटी बीयर बरामद की है। इसके साथ ही गाड़ी चालक और अन्य दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पंच और सरपंच के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसको लेकर पुलिस नाके लगा कर जांच कर रही है। इस दौरान गोठडी मोड़ पर गश्त कर रहे सिपाही संदीप को सूचना मिली कि नांगल चौधरी की तरफ से स्कार्पियो में कुछ लोग बीयर लेकर जा रहे हैं। इसके बाद गोठडी मोड पर नाका लगाया गया। स्कार्पियो आने पर उसे पुलिस ने रोक लिया। जांच में गाड़ी की डिग्गी में 10 पेटी बीयर मिली। पुलिस ने गाड़ी चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।