फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के अंदर शरारत किया तो दर्ज होगी एफआईआर : डीसी

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. जयकृष्ण आभीर ने पंच और सरपंच के चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम सभी आरओ और एआरओ के साथ बैठक की। इस दौरान एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन से पोलिंग पार्टियों को बूथ अलॉट किए गए। कहा कि मतदान के दौरान यदि बूथ के अंदर कोई शरारत करता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव की तरह इस चुनाव में भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पीठासीन अधिकारी बूथ पर एजेंटों को पूरी तरह अनुशासन में रखें। कहा कि मतदान के बाद वहीं पर मतगणना होगी। इस दौरान पूरी सावधानी बरती जाए। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सभी हिदायतों का पालन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई शरारती तत्व बूथ के अंदर कोई शरारत करता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस की ओर से क्विक रिस्पांस मिलेगा।
मतदान केंद्र पर सीक्रेसी का पूरा ख्याल रखा जाए। ईवीएम व बैलेट बॉक्स को इस तरह से रखा जाए कि किसी भी नागरिकों को मतदान करने वाले के फैसले के बारे में पता ना चले।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी वैशाली सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर डॉ शफीक मोहम्मद, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसेन, जीएम रोडवेज नवीन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त व एडीए रफीक खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें