फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.3 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, 4.5 पर पहुंचा

विज्ञापन
temprachar has 3 digri down, cold - फोटो : Narnol
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को ठंड व घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि शनिवार को कोहरा नहीं गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार को दूसरी बार घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि कोहरे की दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही है। जिसके चलते वाहन चालक वाहनों की लाइटें जलाकर रेंगते नजर आए। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर धूप खिलने के बाद रविवार को दोबारा कोहरा गिरने से लोग अलाव का सहारा लेते रहे। निरंतर बढ़ रही ठंड ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.08 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने प्रशासन व सरकार से स्कूलों का समय बढ़ाने या फिर सर्दी का अवकाश करने की मांग की है, ताकि बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें